Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

दक्षिण भारत में घटा चाय का उत्पादन

Published

on

Loading

कोलकाता, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)| पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त में दक्षिण भारत में चाय के उत्पादन में कमी आई है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक को मिलाकर अगस्त में 117.1 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ जबकि पिछले साल 201.6 लाख किलोग्राम हुआ था।

भारत में चाय का उत्पादन अगस्त महीने में 17.65 करोड़ किलोग्राम रहा जोकि पिछले साल की समान अवधि के 16.62 करोड़ किलोग्राम के लगभग समान है। यह जानकारी टी बोर्ड ऑफ इंडिया ने दी।

टी बोर्ड ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में छोटे उत्पादकों का योगदान 799.4 लाख किलोग्राम रहा।

हालांकि उत्तर भारत में इस साल अगस्त में चाय के उत्पादन में इजाफा हुआ है।

उत्तर भारत में असम में 10.86 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ जबकि पिछले साल अगस्त महीने में राज्य में 10.26 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था।

पश्चिम बंगाल में चाय का उत्पादन इस साल अगस्त में 5.18 करोड़ किलोग्राम हुआ। जबकि पिछले साल अगस्त में 4.96 करोड़ किलोग्राम हुआ था।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending