Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

दिल्ली टाइम्स फैशन वीक शुरू

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)| टाइम्स ग्रुप की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दिल्ली फैशन वीक का दूसरा संस्करण शनिवार को शुरू हुआ। राजसी दिल्ली टाइम्स वीक का पहला दिन रितु बेरी खादी कोट शो के साथ शुरू किया गया। पहले दिन नरेंद्र कुमार, सुलक्षणा मोंगा और एटीडीसी संस्था जैसे प्रमुख डिजाइनरों द्वारा संग्रह भी प्रदर्शित किए गए। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस फैशन वीक के दूसरे दिन जॉय मित्रा के मॉनसून वेडिंग कलेक्शन को पेश किया जाएगा। कृष्ण मेहता का संग्रह प्योर फैब्रिक और प्रोडक्ट इनोवेशन पर आधारित होगा वहीं, शाही नीले, लाल, नारंगी, काले आदि जैसे उत्सवी रंगों से सजे मेहराब के संग्रह भी प्रदर्शित होंगे।

भारत और रेशमा के संग्रह उनकी अपरंपरागत और आधुनिक सोच से की गई तकनीकी कढ़ाई को दर्शाएंगे। आशिमा लीना अपने संग्रह ख्वाबिदा के साथ दिखेंगी। कैंडिस पिंटो, लक्ष्मी राणा, सोनलिका सहाय जैसे शीर्ष मॉडल फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप पर चलेंगी।

टाइम्स ग्रुप की कंपनी ऑप्टीमल मीडिया सॉल्यूशंस के सीओओ रोहित गोपाकुमार ने दिल्ली टाइम्स फैशन वीक पर टिप्पणी करते हुए कहा, मौसम और फैशन के बीच एकमात्र चीज यह है कि प्रत्येक सीजन में एक अलग बदलाव होता है। दिल्ली टाइम्स हमेशा फैशन उद्योग के साथ अपने समझदार दर्शकों के साथ होने वाली चीजों को प्रसारित करने और कॉल करने का जरिया रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली टाइम्स फैशन वीक के दूसरे संस्करण के साथ हम डिजाइनरों के लिए अपनी रचनाओं के ‘व्हाट नेक्स्ट’ को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में उभरे हैं। इसके साथ ही ‘कम एंड विटनेस ए रनवे’ फैशन को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending