Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

दिल्ली में धूपभरी सुबह

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)| दिल्ली में बुधवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का सामान्य तापमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में शहर में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

उन्होंने कहा कि दोपहर और शाम तक आंशिक बदली छाई रहेगी और हल्की बारिश की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 98 फीसदी दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 27.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का औसत तापमान है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending