IANS News
दिल्ली में धूपभरी सुबह
नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)|राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा।
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 75 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म14 hours ago
नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां
-
प्रादेशिक2 days ago
ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ईम्प्लाइज यूनियन की प्रेस कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
-
नेशनल2 days ago
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद उठने लगा धुआं, 148 यात्री थे सवार, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
-
नेशनल2 days ago
पांच भाषाओं को मिलेगा शास्त्रीय भाषा का दर्जा, पीएम मोदी ने जताई खुशी
-
नेशनल2 days ago
तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात, काला जादू करने का आरोप लगाकर महिला को जिंदा जलाया
-
नेशनल2 days ago
PM इंटर्नशिप योजना लॉन्च, कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन? मिलेंगे हर माह 5000 रुपए
-
मनोरंजन2 days ago
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, कहा-आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में 10 मजदूरों की मौत