Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

दुनिया भर के पर्यटक उप्र का रुख कर रहे हैं : रीता बहुगुणा जोशी

Published

on

Loading

लखनऊ , 27 सितम्बर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार ने दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है और यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश में पर्यटन का माहौल भी बदला है। दुनिया भर के पर्यटक आज उत्तर प्रदेश का रुख कर रहे हैं। विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पर्यटन भवन में हुए कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने यह बातें कहीं।

उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस पर देश के प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा, विश्व में हमारी सरकार ने डंका बजाया है, जिससे हमारे पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

पर्यटन मंत्री ने कहा, मेरा मानना है कि हर व्यक्ति अपना काम और बेहतर करना चाहता है। इसके लिए रूटीन से निकलने की आवश्यकता होती है। हम दिनभर चकरी की तरह घूमते रहते हैं, सभी व्यक्ति अपना काम करते रहते हैं, लेकिन जब कभी पूरा परिवार तैयार होकर एक बैग लेकर निकलता है तो अपनी उम्र 3 साल बढ़ा कर वापस लौटता है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि जब से पर्यटन का डिजिटाइजेशन हुआ है, उसका फायदा आम जनता को भी मिलने लगा है। राष्ट्र में पर्यटन बढ़ रहा है।

जोशी ने कहा, हम आखिर क्यों कहते हैं कि ‘यूपी नहीं देखा तो इंडिया नहीं देखा।’ केवल समुद्र को छोड़ दीजिए तो उत्तर प्रदेश में सब कुछ है।

उन्होंने पूर्व की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार जहां 70 करोड़ का बजट देती थी, वहीं योगी सरकार ने अब तक 700 करोड़ रुपए का बजट पर्यटन को दिया, जो सबसे अधिक है।

रीता जोशी ने कहा, कुंभ का प्रचार हो रहा हैष जिस तरीके से हम व्यवस्थाएं कर रहे हैं, एक भव्य कुंभ का आयोजन होगा। सभी व्यवस्थाएं पर्यटन विभाग कर रहा है। आम आदमी को भी फेसबुक और सोशल साइटों पर पर्यटन विभाग के लिंक और उत्तर प्रदेश की खूबसूरती दिखाने का प्रयास करना चाहिए।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending