Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

पैरा-एशियाई खेल : पॉवरलिफ्टिंग में भारत को रजत, कांस्य पदक

Published

on

Loading

जकार्ता, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारत के पावरलिफ्टर फरमान बाशा ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा, इसी स्पर्धा में भारत के ही परमजीत कुमार ने कांस्य पदक जीता।

इस स्पर्धा में फरमान ने दूसरी बारी में बेहतरीन प्रदर्शन कर 128 किलोग्राम का भार उठाकर रजत पदक जीता। वह स्वर्ण पदक भी जीत सकते थे, लेकिन 133 किलोग्राम का भार उठाने में असफल रहे। लाओस के लाओपाखडी पिया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

परमजीत ने तीसरी बारी में 127 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। यह तीनों कोशिशों में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending