Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

फिलीपींस : भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हुई

Published

on

Loading

मनीला, 24 सितंबर (आईएएनएस)| फिलीपींस में पिछले सप्ताह मैंगखुट तूफान आने के बाद दो बड़ी भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि रविवार रात तक खनन के लिए मशहूर इटोगोन टाउन से 49 शव निकाले गए।

बचावकर्मियों ने नागा शहर से भूस्खलन की जगह से 46 अन्य शव निकाले हैं।

इटोगोन में एक अधिकारी ने कहा कि 19 अन्य अभी लापता हैं।

बचावकर्मी नागा शहर में भूस्खलन की घटना में लापता 40 अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। भूस्खलन के चलते करीब 30 घर नेस्तनाबूद हो गए।

रहात कार्यो से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि मैंगखुट तूफान और दो भूस्खलन की घटना में करीब 200 लोग मारे गए हैं।

मैंगखुट के चलते करीब 16 लाख किसान और मछुआरे प्रभावित हुए हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending