Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

‘बीएचआई रिच लिस्ट’ में मुकेश अंबानी 7वीं बार शीर्ष पर

Published

on

Loading

मुंबई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)| उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने लगातार सातवीं बार ‘बर्कले हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2018’ में सबसे अमीर भारतीय के रूप में शीर्ष पर जगह बनाई है, जबकि उनकी अनुमानित संपत्ति 3,71,000 करोड़ रुपये है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस सूची में दूसरे स्थान पर एस. पी. हिन्दुजा एंड फैमिली है, जिनकी अनुमानित संपत्ति 1,59,000 करोड़ रुपये है और तीसरे स्थान पर आर्सलर मित्तल की एल. एन. मित्तल एंड फैमिली है, जिनकी अनुमानित संपत्ति 1,14,500 करोड़ रुपये है।

इनके बाद विप्रो के अजीम प्रेमजी की संपत्ति 96,100 करोड़ रुपये, सन फार्मास्यूटिकल लि. के दिलीप संघवी की संपत्ति 89,700 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक की संपत्ति 78,600 करोड़ रुपये, सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला की संपत्ति 73,000 करोड़ रुपये, अडानी समूह के गौतम अडानी एंड फैमिली की संपत्ति 71,200 करोड़ रुपये और शापूर जी पालोनजी मिस्त्री के साइरस पी. मिस्त्री की संपत्ति 69,400 करोड़ रुपये है।

हुरुन रिपोर्ट भारत के प्रबंध निदेशक रहमान जुनैद ने कहा कि इस सालाना सूची में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वाले अमीरों को शामिल किया जाता है। देश में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति रखनेवालों की संख्या साल 2017 में 617 थी, जो साल 2018 में बढ़कर 831 हो चुकी है।

इन 831 लोगों की संपत्तियों को मिलाया जाए तो यह 719 अरब डॉलर होती है, जो देश की कुल संपत्ति का एक-चौथाई है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अप्रैल 2018 के अनुमान के मुताबिक, भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) 2,848 अरब डॉलर है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending