Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

भारत में लाइव म्यूजिक उद्योग के विकास की काफी संभावनाएं : सनबर्न सीईओ

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)| बेंगलुरु में शुक्रवार से शुरू होने जा रहे द सनबर्न सिटी फेस्टिवल्स में एबव एंड बियोन्ड, येलो क्लॉ, ट्रेप डीजे माला और ‘गेम ऑफ थ्रोन’ के अभिनेता और डीजे क्रिस्टियन नायर्न सहित शानदार म्यूजिक बैंड्स और कलाकार धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

आयोजकों का कहना है कि भारत में लाइव म्यूजिक उद्योग बढ़ रहा है और इसके विकास की और अधिक संभावनाएं हैं।

सनबर्न ग्लोबल के करण सिंह ने आईएएनएस को एक ईमेल में बताया, यह (लाइव संगीत और इवेंट) हमेशा विकसित होता रहता है और दर्शक अधिक समझदार हो रहे हैं। हालांकि, भारत इतना बड़ा बाजार है कि इसके बढ़ने की अभी भी बहुत क्षमता हैं। इस उद्योग का हिस्सा बनना रोमांचक है।

बेंगलुरू से सनबर्न सिटी फेस्टिवल के 12वें सीजन का आगाज होगा। इसके बाद शनिवार और रविवार को दो-दिवसीय फेस्टिवल मुंबई और दिल्ली एनसीआर में होगा।

सिंह ने कहा कि दर्शकों को एक शानदार म्यूजिक फेस्टिवल की उम्मीद करनी चाहिए, जिसमें उन्हें विभिन्न शैलियों में विभिन्न प्रकार के संगीत का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending