Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मप्र में बादल छाए

Published

on

Loading

भोपाल, 23 सितंबर (आईएएनएस)| उड़ीसा में छाए चक्रवाती तूफान ने मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव ला दिया है। रविवार सुबह से छाए बादलों के साथ चल रही हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है। राज्य के मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। रविवार सुबह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर बौछारें भी पड़ रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में कम दवाब का क्षेत्र बना है और वह उत्तर की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राज्य में बारिश हो रही है।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई और आगामी 24 घंटों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

राज्य में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो चला है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री, इंदौर का 21.6 डिग्री, ग्वालियर का 21.2 डिग्री और जबलपुर का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री, इंदौर का 25 डिग्री, ग्वालियर का 28.5 डिग्री और जबलपुर का 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading
उत्तर प्रदेश30 mins ago

अमेठी हत्याकांड :उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शिक्षक,उसकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ पैर पर लगी गोली, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

उत्तर प्रदेश1 hour ago

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में परीक्षा देकर लौट रही आठवीं की छात्राओं से बाइक सवार मनचलों ने की बदसलूकी

प्रादेशिक16 hours ago

ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ईम्प्लाइज यूनियन की प्रेस कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

खेल-कूद17 hours ago

ऋषभ पंत मना रहे अपना 27वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तांता

नेशनल18 hours ago

तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात, काला जादू करने का आरोप लगाकर महिला को जिंदा जलाया

Trending