Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मल्होत्रा ने जसदेव के निधन पर शोक जताया

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ स्पोर्ट्स (एआईसीएस) के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने बुधवार को प्रख्यात भारतीय खेल कमेंटेटर जसदेव सिंह के निधन पर शोक जताया है।

उल्लेखनीय है कि जसदेव का मंगलवार को राजधानी दिल्ली में लंबी बीमार के बाद निधन हो गया।

जसदेव को याद करते हुए विजय ने उनके साथ अपनी लंबे समय की साझेदारी को याद किया। जसदेव ने नौ ओलम्पिक खेल, आठ हॉकी विश्व कप और छह एशियाई खेलों में कमेंट्री की।

इस योगदान के लिए जसदेव को ओलम्पिक खेलों के सबसे उच्च पुरस्कार ओलम्पिक ऑडर से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें आईओसी के पूर्व अध्यक्ष जुआन एंटोनियो ने दिया।

जसदेव के निधन पर शोक जताते हुए विजय ने कहा, अधिकतर ओलम्पिक खेलों, एशियाई खेलों और अन्य अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिपों में जसदेव मेरे साथ थे। वह मेरे सबसे करीबी दोस्त बन गए और खेल के मैदान के बाहर भी हम संपर्क में थे।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending