IANS News
मोदी को ‘चैंपियन ऑफ अर्थ’ सम्मान, जलवायु को संस्कृति का हिस्सा बताया
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा यहां बुधवार को ‘चैंपियन ऑफ अर्थ’ से सम्मानित होने के बाद कहा कि जलवायु और संस्कृति का सीधा संबंध है और इस बात को समझे बिना आपदा को टाला नहीं जा सकता।
यहां आयोजित एक विशेष समारोह में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतानियो गुटेरस से पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, जलवायु व आपदा का संस्कृति से सीधा संबंध है।
उन्होंने कहा, जब तक जलवायु के मामले में संस्कृति हमारी सोच का हिस्सा नहीं होगी, खुद को आपदा से बचाना मुश्किल होगा।
यूएनईपी ने इस वर्ष मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को ‘चैंपियन ऑफ अर्थ’ पुरस्कार के लिए नामित किया था। दोनों को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) में उनके बेहतरीन काम और पर्यावरण से संबंधित कार्य के अंतर्गत सहयोग के नए क्षेत्रों को आगे बढ़ाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही मैक्रों द्वारा पर्यावरण के लिए वैश्विक समझौता के संबंध में किए गए कार्य और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2022 तक भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताने के लिए भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
भारत और फ्रांस ने 2015 में कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी) के दौरान पेरिस जलवायु समझौते के मसौदे को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
मोदी ने फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ सीओपी 2015 के दौरान भारत की पहल पर आईएसए को लांच किया था।
इस अवसर पर मोदी ने कहा कि विश्व ने यद्यपि भारत की जलवायु के प्रति प्रतिबद्धता को अब पहचाना है, लेकिन यह हजारों वर्षो से भारतीयों की जिंदगी का हिस्सा रही है।
उन्होंने कहा, यह पुरस्कार हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए है, जो खुद से ज्यादा जंगलों को प्यार करते हैं।
मोदी ने कहा, यह हमारे मछुआरों के लिए है जो समुद्र से केवल उतना ही लेते हैं जितना जिंदगी जीने के लिए जरूरी होता है। यह हमारे किसानों के लिए है जिनके लिए ऋतुओं का चक्र उनकी जिंदगी का चक्र है।
मोदी ने साथ ही इस पुरस्कार को भारत की महिलाओं को समर्पित किया, जिनके लिए पुनप्र्रयोग और पुनर्चक्रण जिंदगी का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति पर बिना अतिरिक्त दबाव दिए लोगों को विकास अवसरों से लाभ प्राप्त करने के लिए एक-दूसरे से हाथ मिलाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा, इसलिए मैं जलवायु न्याय के बारे में बात करता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा, देश के राष्ट्रीय राजमार्गो और एक्सप्रेस-वे को इको-फ्रेंडली तरीके से बनाया जा रहा है। हरित पट्टिका को भी विकसित किया जा रहा है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म2 days ago
नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी
-
मनोरंजन2 days ago
बिग बॉस 18 की लिस्ट फाइनल, 6 अक्टूबर से शुरू होगा शो
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
बदायूं के इस गांव में आजादी के बाद भी नहीं मिली रोड की सुविधा, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के 15 ठिकानों पर किया हमला
-
खेल-कूद2 days ago
6 अक्टूबर को पहले टी 20 में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, ऐसी है भारतीय टीम
-
खेल-कूद2 days ago
भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टी 20 मैचों के विरोध में उतरा बजरंग दल, कहा- रद्द हो सीरीज
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
बरेली में महिला 16 साल से खा रही थी अपने बाल, मानसिक बीमारी ट्राईकोलोटो मेनिया से ग्रसित