Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

रसायन का नोबेल अमेरिका, ब्रिटेन के वैज्ञानिकों को

Published

on

Loading

स्टॉकहोम, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)| अमेरिका की फ्रांसेस एच. अर्नोल्ड और पी. स्मिथ और ब्रिटेन के सर ग्रेगरी पी. विंटर को रसायन शास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार देने वाली संस्था ने बुधवार को ट्वीट किया, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने रसायन के क्षेत्र में 2018 के लिए नोबेल पुरस्कार का आधा हिस्सा फ्रांसेस एच. अर्नोल्ड और दूसरा हिस्सा जार्ज पी. स्मिथ व सर ग्रेगरी पी. विंटर को देने का निर्णय किया है।

बयान के अनुसार, इस वर्ष रसायन शास्त्र के विजेताओं ने क्रमिक विकास पर नियंत्रण हासिल किया है और इसी सिद्धांत का प्रयोग(अनुवांशिक बदलाव व चयन में) प्रोटीन के विकास में किया जाएगा, जो मानवजाति के रसायन संबंधी समस्याओं को हल करेगा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending