Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

श्रीलंका के राष्ट्रपति सेशेल्स का दौरा करेंगे

Published

on

Loading

कोलंबो, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)| श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना अगले सप्ताह सेशेल्स का पहला आधिकारिक दौरा करेंगे। यह दौरा दोनों देशों के बीच के राजनयिक संबंधों और पर्यटन संबंधों को मजबूती देने के उद्देश्य के साथ हो रहा है।

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के अनुसार, तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत आठ अक्टूबर से होगी और यह 10 अक्टूबर को समाप्त होगा।

मैत्रीपाल सिरिसेना अपने सेशल्स समकक्ष डैनी फॉरे के साथ वार्ता करेंगे।

वार्ता स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, पर्यावरण, समुद्री सुरक्षा और हिंद महासागर आयोग के मुद्दों पर केंद्रित होगी।

श्रीलंका और सेशेल्स के बीच वर्ष 1988 में राजनयिक संबंधों की स्थापना हुई थी।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending