Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

सर्जिकल स्ट्राइक पर गाने के लिए साथ आए कैलाश-प्रसून

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)| गायक व संगीतकार कैलाश खेर और गीतकार प्रसून जोशी ने 2016 में भारत के सीमा-पार सर्जिकल स्ट्राइक पर एक गाने के लिए हाथ मिलाया है।

कैलाश ने आईएएनएस से कहा, मैंने गीत ‘मेरा देश मेरी जान है’ कंपोज और गाया है। यह प्रसून जोशी द्वारा लिखित एक सर्जिकल स्ट्राइक एंथम है। भारतीय सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के दूसरे वर्ष का जश्न मना रही है। इस गीत में हमारे जवानों की भावनाओं का जश्न मनाया गया है।

गीत कुछ इस प्रकार है, मेरा देश मेरी जान है, मेरा गर्व है अभिमान है, और यह अभिमान है जिंदा क्योंकि सीमा पार जवान है। जल हो जमीन या आसमान, कभी झुके नहीं भारत की शान..मेरे देश के जवान तुझे शत शत प्रणाम।

कैलाश यहां अपने बैंड के साथ गाने की प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने कहा, यह 30 सितंबर को होगा। हम दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रस्तुति देंगे। गीत को लांच किया जाएगा। एंथम के अलावा, हम कैलासा के अन्य हिट गाने की भी प्रस्तुति देंगे।

यह एंथम रेडियो स्टेशन पर भी बजाया जाएगा और यह ऑनलाइन भी उपलब्ध होगा।

भारत सरकार के लिए कैलाश का यह पहला एंथम नहीं है।

इससे पहले वह स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति और भारत के वीर जैसी परियोजनाओं पर कार्य कर चुके हैं।

‘अल्ला के बंदे’, ‘टूटा, टूटा एक परिंदा’ के गायक ने कहा, भारत के वीर के बाद, यह हमारे सभी भारतीय जवानों के लिए हमारा नमन है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending