Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

सुप्रीम कोर्ट का फैसला पुणे पुलिस की जीत : फड़णवीस

Published

on

Loading

मुंबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के मामले में सर्वोच्च न्यायाल के फैसले का स्वागत करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह पुणे पुलिस और देश की जीत है।

फड़णवीस ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, हम पुणे पुलिस की जांच पर आधारित फैसले का स्वागत करते हैं। पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्य को वैध माना गया। अदालत ने कहा कि वह जांच में हस्तक्षेप नहीं करेगी।

उन्होंने बताया कि शीर्ष अदालत ने स्वीकार किया कि इसमें कोई राजनीतिक प्रभाव नहीं डाला गया है और न ही विरोधी आवाज को दबाने की साजिश की गई है।

फड़णवीस ने कहा, वे लोग (कार्यकर्ता) कई साल से इसमें संलिप्त थे लेकिन कोई साक्ष्य नहीं होने के कारण जांच पूरी नहीं हो पाई थी।

उन्होंने कहा कि फैसले से देश में अशांति पैदा करने के लिए साजिश रचने वाले शहरी नक्सली के खिलाफ सरकार के रुख को सही ठहराया गया है।

फड़णवीस ने कहा, ये लोग देश विरोधी कार्य करते रहे हैं और हमारे प्रधानमंत्री की हत्या करने की योजना बनाते रहे हैं। लेकिन हमने उनके विरुद्ध सारे साक्ष्यों को इकट्ठा कर लिया है और अब उनको हिरासत में लेने के लिए सक्षम अदालत में जाएंगे। उनको छोड़ा नहीं जाएगा।

पुणे पुलिस ने अगस्त में देशभर में कई जगह दबिश देकर पांच मानवाधिकार व दलित कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था, जिनमें वरवर राव, सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरा, वर्नोन गोंजाल्विस और गौतम नवलखा शामिल थे। तीन अक्टूबर को रंजन गोगोई के प्रधान न्यायाधीश का पद संभालने के बाद ही इन्हें शायद न्याय मिल पाएगा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending