Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

सुरक्षा परिषद सुधार के लिए सही लोग चुने जाएंगे : सरां महासभा

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा ने कहा है कि वह सुरक्षा परिषद सुधार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए ‘सही लोगों’ का चुनाव करेंगी।

उन्होंने कहा कि हालांकि इसकी प्रगति अंतत: सदस्य देशों पर ही निर्भर करेगी। उन्होंने सोमवार को एक समाचार सम्मेलन में सुरक्षा परिषद सुधार को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, मैं प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सही लोगों को चुनूंगी और यह सदस्य देशों की तैयारी व प्रतिबद्धता पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा, यह प्रक्रिया काफी हद तक सदस्य देशों के प्रयासों पर निर्भर करती है।

मिरोस्लाव लाजकाक, जिनका संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के रूप में पिछले महीने कार्यकाल खत्म हो गया था, ने जॉर्जिया के काहा इम्नादजे और संयुक्त अरब अमीरात के लाना जाकी नुसेबेह को सुरक्षा परिषद की संरचना में सुधार के लिए गठित अंतरसरकारी वार्ता (आईजीएन) प्रक्रिया के सह-अध्यक्ष के रूप में चुना था।

आईजीएन ने इस दिशा में कोई खास प्रगति नहीं की है और यहां तक कि जिस आधार पर वार्ता होनी चाहिए, उसके मसौदे पर भी सहमति नहीं बन पाई है।

सुधारों का मुख्य विरोध इटली के नेतृत्व वाले कई देशों के एक समूह, युनाइटेड फॉर प्रोग्रेस की तरफ किया गया है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending