Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

स्मृति ईरानी को बिहार में काले झंडे दिखाए गए

Published

on

Loading

गोपालगंज, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को गुरुवार को बिहार के गोपालगंज में सवर्ण समाज के लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा।

सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को काले झंडे दिखाए। कुछ असाामजिक तत्व के लोगों ने शहर में लगे उनकी तस्वीर वाले पोस्टरों पर कालिख भी पोत दी। भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यक्रम युवा संकल्प सम्मेलन में भाग लेने के लिए गोपालगंज पहुंची थीं। इसी दौरान उन्हें कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में उन्हें काले झंडे दिखाए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और विरोध कर रहे लोगों के बीच मारपीट की भी सूचना है। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।

स्मृति ईरानी के कार्यक्रम से पहले ही कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर में लगे बैनर पर कालिख पोत दी। शहर में लगे कई पोस्टरों में स्मृति के चेहरे पर कालिख पोती गई। हालांकि बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पोस्टरों को वहां से हटा दिया।

इससे पहले, बुधवार को केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को भी मुजफ्फरपुर में विरोध का सामना करना पड़ा था। सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोककर उनके वाहन पर स्याही फेंक दी थी।

सवर्ण सेना के विरोध का केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और भाजपा नेता मनोज तिवारी को भी सामना करना पड़ा है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending