Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

हॉकी : एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए मनप्रीत को कमान

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| मलेशिया में होने वाली एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कमान मनप्रीत सिंह को सौंपी गई है।

हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को इस टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। मनप्रीत को मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से नवाजा था।

ओमान में 18 अक्टूबर से शुरू हो रहे पांचवीं एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम मलेशिया, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान और मेजबान टीम ओमान का सामना करेगी।

मनप्रीत के साथ इस टूर्नामेंट में चिंग्लेसाना सिंह उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसमें भारतीय टीम मौजूदा विजेता के रूप में प्रवेश करेगी।

साल 2016 में मलेशिया में हुई एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-2 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की थी।

इस टूर्नामेंट के लिए टीम के बारे में मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, मेरा मानना है कि एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। इस टूर्नामेंट के जरिए हमें ओडिशा हॉकी विश्व कप के लिए अच्छे खिलाड़ियों के चयन हेतु आखिरी मौका मिला है। इसमें सबसे अहम बात यह है कि हम अपनी योजनाओं पर टिके रहें, ताकि 18वें एशियाई खेलों की बुरी यादों को हम भूलते हुए नई शुरुआत कर सकें।

भारतीय टीम :

गोलकीपर :- पी.आर.श्रीजेश, कृष्णन बहादुर पाठक

डिफेंडर :- हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, जर्मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह

मिडफील्डर :- मनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, नीलकंठ शर्मा, ललित कुमार उपाध्याय, चिंग्लेसाना सिंह

फारवर्ड :- आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending