Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

हॉकी : यूथ ओलम्पिक खेलों के लिए रवाना भारतीय अंडर-18 टीमें

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारत की महिला एवं पुरुष अंडर-18 हॉकी टीमें मंगलवार को यूथ ओलम्पिक खेलों के लिए ब्यूनस आयर्स रवाना हो गई हैं। भारत की महिला एवं पुरुष हॉकी टीमें पहली बार यूथ ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने जा रही हैं।

भारतीय महिला अंडर-18 टीम को पूल-ए में शामिल किया है और वह सात अक्टूबर को ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

इसके अलावा, पुरुष अंडर-18 टीम को पूल-बी में शामिल किया गया है। वह सात अक्टूबर को ही बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से यूथ ओलम्पिक खेलों की शुरुआत करेगी।

भारतीय अंडर-18 महिला टीम के कोच बलजीत सिंह सेनी ने कहा, यूथ ओलम्पिक खेलों से पहले हमने अच्छी तैयारी की है। एक टीम होने के नाते हमें अच्छे परिणामों की आशा है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे।

इस टूर्नामेंट को लेकर भारतीय पुरुष अंडर-18 टीम के कोच करिअप्पा ने कहा, हमने इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। हम अच्छे प्रदर्शन के लिए आश्वस्त हैं। खिलाड़ियों के लिए सही आधार निर्धारित करने की राह में यह टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण है। हम मैच दर मैच आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। ऐसे में अच्छी शुरुआत बेहद जरूरी है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending