Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तेल मूल अस्थिरता पर सऊदी असर घटेगा

Published

on

वाशिंगटन,सऊदी-अरब,पेट्रोलियम,एनर्जी-पॉलिसी,अमेरिका,राइस-विश्वविद्यालय,व्यापक

Loading

वाशिंगटन | सऊदी अरब कच्चे तेल के निर्यातक देश की अपनी भूमिका से आगे बढ़ कर स्वयं को परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों के आपूर्तिकर्ता देश के रूप में ढालने की दिशा में प्रयासरत है। इस वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और तेल बाजारों में संतुलन पर सऊदी अरब का प्रभाव कम होगा। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है। यह अध्ययन ‘एनर्जी पॉलिसी’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है, जिसमें सऊदी में तेल शोधन में वृद्धि, देश में कच्चे तेल की बढ़ती घरेलू मांग और इस विकास के भूराजनीतिक प्रभावों की जांच की गई।

अमेरिका के राइस विश्वविद्यालय में सार्वजनिक नीति के बेकर संस्थान में कार्यरत शोधकर्ता जिम क्रेन ने कहा, “यही वह कदम है, जिसे हम अधिक प्रगति करने की दिशा में उठाना चाहते हैं।” क्रेन ने कहा कि परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों में निवेश करने के कई अच्छे पहलू हैं, जिसमें ईंधन आयात पर देश की निर्भरता कम होना शामिल है। उन्होंने कहा, “रिफाइनिंग से एक लाभ यह है कि इससे कुछ चुनिंदा आयातकों के बजाए देश व्यापक स्तर पर ग्राहकों को कच्चा तेल निर्यात कर सकता है।”

हालांकि इसके कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं। मसलन, वैश्विक स्तर पर सऊदी अरब कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश है। परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों पर जोर देने से वह सऊदी अरब कच्चे तेल के क्षेत्र में अपनी व्यापक परंपरागत भूमिका से बाहर निकल सकता है। अध्ययन में यह भी कहा गया है कि तेल उत्पादन पर ध्यान देने के बजाए परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करने से सऊदी अरब का कच्चे तेल की अस्थिरता पर नियंत्रण घट सकता है।

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटर रजा हसन ने भारतीय मूल की लड़की पूजा बोमन के साथ सगाई कर ली है। जल्द ही दोनों निकाह कर लेंगे। वैसे तो पूज कोई सेलब्रिटी नहीं हैं, लेकिन जब से पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी की खबर सामने आई है, तब से वो चर्चा में आ गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मूल की पूजा बोमन और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रजा हसन जनवरी 2025 में निकाह करेंगे। ऐसी भी खबरें सामने आई है कि निकाह से पहले पूजा धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करेंगी। बता दें कि अमेरिका में रह रहीं भारतीय मूल की पूजा बोमन कोई सेलिब्रिटी तो नहीं हैं, लेकिन जब से उनका नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़ा है तब से वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

32 साल के रजा हसन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात का ऐलान किया। उन्होंने पूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में फोटो शेयर कर लिखा, ”यह साझा करते हुए रोमांचित हूं कि मेरी सगाई हो गई है। मैंने अपने जीवन के प्यार से हमेशा के लिए मेरा बनने के लिए कहा और उसने हां कहा। जिंदगी के सफर में एक साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं।”

बता दें कि रजा हसन ने 2014 में पाकिस्तान के लिए वनडे में डेब्यू किया जो इनके करियर का आखिरी ODI मुकाबला भी साबित हुआ। बाएं हाथ के स्पिनर ने 10 T20I मैचों में भी हिस्सा लिया और 10 विकेट अपने नाम किए। एक साल में पाकिस्तान के लिए 11 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद रजा हसन का करियर समाप्त हो गया और तब से वो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। हसन ने अपना आखिरी प्रोफेशनल मैच साल 2021 में खेला था। डोप टेस्ट में फेल होने के कारण उनपर दो साल का बैन भी लग चुका है।

Continue Reading

Trending