IANS News
ऑस्ट्रेलिया : लोगों पर हमला करने वाली 2 शार्क मारी गईं
कैनबरा, 22 सितम्बर (आईएएनएस)| ऑस्ट्रेलिया में 24 घंटे के अंदर टाइगर शार्को के हमले में एक 46 वर्षीय महिला और 12 वर्षीय लड़की के घायल होने के बाद आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने शनिवार को दो टाइगर शार्को को मार दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्हिटसंडे द्वीप में जाल में फंसने के बाद मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने दो टाइगर शार्को को गोली मार दी, जिनमें से एक चार मीटर से भी ज्यादा लंबी थी।
बुधवार शाम को एक शार्क ने क्षेत्र में तैराकी कर रही महिला को घायल कर दिया था।
गुरुवार को शार्क के इसी तरह के हमले में न्यूजीलैंड की एक लड़की के पैर में गहरा जख्म हो गया था।
दोनों पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी आपात सर्जरी की गई है।
इन घटनाओं के बाद आस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने इस क्षेत्र में तैराकी नहीं करने की सलाह दी है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
ऑफ़बीट3 days ago
Gandhi Jayanti 2024 : भारतीय नोटों पर कैसे छपी गांधी जी की तस्वीरें किसने और कब खींची थी फोटो, जाने कुछ अनसुने किस्से
-
आध्यात्म2 days ago
नवरात्रि में करें इस मंत्र का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
-
खेल-कूद2 days ago
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का समन
-
नेशनल3 days ago
अरविंद केजरीवाल जल्द ही खाली करेंगे मुख्यमंत्री आवास, एक-दो दिन में नए घर में होंगे शिफ्ट
-
नेशनल2 days ago
राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में अब नशे का सामान भी मिल रहा है: सुधांशु त्रिवेदी
-
प्रादेशिक3 days ago
प्रशांत किशोर पटना के वेटनरी कॉलेज में अपनी पार्टी जन सुराज को करेंगे लॉन्च, एक करोड़ सदस्यों के साथ होगा पार्टी का गठन
-
नेशनल2 days ago
अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया भी खाली करेंगे सरकारी आवास, हरभजन सिंह के घर में होंगे शिफ्ट
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
खेलते हैं खिलाड़ी तो सम्मान, पद और पुरस्कार देती है योगी सरकार