Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

सैन फ्रांसिस्को : अनुपम और अद्वितीय संग्रहालयों का शहर

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 23 सितबर (आईएएनएस)| सैन फ्रांसिस्को अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। आबादी के मामले में अमेरिका में इसका 12वां स्थान है। इस महानगर की कई खासियतें हैं। यह कैलिफोर्निया राज्य का प्रमुख व्यापारिक और वित्त केंद्र होने के साथ-साथ लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल है। पहाड़ियों के बीच बसा यह शहर में विक्टोरियन और आधुनिक वास्तुकला के साथ-साथ गोल्डन गेट ब्रिज, केबल कारों और चाइनाटाउन के अलावा अपने अनेकों संग्रहालयों के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर में कई शानदार संग्रहालय हैं, जहां अमेरिका और दुनिया भर की कई रहस्यमय चीजें सहेजकर रखी गई हैं। अपनी इसी खासियतों के कारण सैन फ्रांसिस्को को अगर संग्रहालयों का शहर कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

सैन फ्रांसिस्को विविधताओं का शहर है। यहां कला, संगीत, व्यंजन, त्योहारों का शानदार संगम देखने को मिलता है। जहां तक संग्रहालयों और वास्तुकला की बात है तो सैन फ्रांसिस्को का कोई सानी नहीं है। इसलिए अगर कोई अपनी छुटिट्यां सैन फ्रांसिस्को में बिताना चाहता है तो उसे यहां मौजूद विविधताओं से भरपूर अनेक संग्रहालयों की सैर जरूर करनी चाहिए।

यह इसलिए क्योंकि विश्वस्तरीय एक्वैरियम, इंटरैक्टिव साइंस प्रदर्शनी और देश के कुछ सबसे विविध कला संग्रह सैन फ्रांसिस्को के संग्रहालयों को किसी भी आगंतुक के लिए बेहद खास बनाते हैं। ये केवल संग्रह नहीं हैं जो इस शहर को खास बनाते हैं। यहां की वास्तुकला को देखना अपने आप में एक अलग अनुभव होगा।

सैन फ्रांसिस्को ट्रेवल के सीईओ जोए डी’एलेसांड्रो के मुताबिक, 2017 में कुल 2.55 करोड़ लोग इस शहर में आए। 2016 में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या 2.52 करोड़ थी। 2017 में यहां आने वाले लोगों ने कुल 9.10 अरब डॉलर खर्च किए जबकि 2016 में यह रकम 8.98 अरब डॉलर थी।

सैन फ्रांसिस्को ट्रेवल एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 2018 में सैन फ्रांसिस्को 2.63 करोड़ पर्यटकों के आगमन की उम्मीद कर रहा है। इन पयर्टकों द्वारा यहां खर्च जानी वाली रकम 9.46 अरब डॉलर अनुमानित है, जो 2017 की तुलना में चार फीसदी अधिक होगी।

एसोसिएशन के मुताबिक 2017 में 29 लाख विदेशी इस शहर में आए थे और यह संख्या 2018 में 35 लाख के करीब जाने की उम्मीद है। विदेशी पर्यटकों ने 2017 में 4.86 अरब डॉलर खर्च किए जबकि 2016 में यह रकम 4.80 अरब डॉलर थी।

जोए ने कहा, यह लगातार आठवां साल है, जब हम सैन फ्रांसिस्को टूरिज्म इंडस्ट्री में रिकार्ड आगमन दर्ज कर रहे हैं। यहां आने वाले करोड़ों लोग हर साल लाखों लोगों को रोजगार देते हैं। हम सैन फ्रांसिस्को आने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि देख रहे हैं। एशिया महाद्वीप से यहां बहुत बड़ी संख्या में लोग आते हैं और इनमें भारतीयों की संख्या काफी अधिक है।

पेश है इस अनूठे शहर में स्थित खास संग्रहालयों की सूची –

एक्वैरियम आफ द बे

पीयर 39 के करीब एम्बाकार्डेरो एंड बीच स्ट्रीट पर स्थित एक्वैरियम आफ द बे मरीन लाइफ का कभी न भूल पाने वाला शानदार अनुभव प्रदान करता है। 300 फीट लम्बे आर्कलिक सुरंग में स्थित यह एक्वैरियम खाड़ी का 7 लाख गैलन पानी अपने आप में संजोए हुए है। इसमें प्रवेश करते ही समुद्री जीवों को बेहद करीब से देखने का शानदार अनुभव प्राप्त होता है।

एशियन आर्ट म्यूजियम

सिविक सेंटर के करीब 200 लार्किन स्ट्रीट पर स्थित यह म्यूजियम एशियाई महाद्वीप से जुड़ी कला और ऐतिहासिक वस्तुओं के मामले में दुनिया के सबसे विविध संग्रहों में से एक है। इसमें मानव इतिहास के 6000 सालों का इतिहास सहेजकर रखा गया है। यहां कई सुंदर पेंटिंग्स, मूर्तियां, फर्नीचर, कपड़े और हथियार रखे गए हैं। यहां रखी गईं वस्तुएं तुर्की, चीन, भारत, जापान और फिलीपींस के अलावा कई अन्य एशियाई देशों से ताल्लुक रखती हैं।

कैलिफोर्निया एकेडमी ऑफ साइंसेज

कैलिफोर्निया एकेडमी ऑफ साइंसेज सैन फ्रांसिस्को के सबसे लोकप्रिय म्यूजियमों में से एक है। यहां लोग एक्वैरियम, प्लेनटारियम, नेचुरियल हिस्ट्री म्यूजियम देखने के अलावा विश्वस्तरीय शोध एवं शैक्षणिक प्रोग्राम स्थल का भी मुआयना कर सकते हैं। यह भवन जीवन से भरपूर है। अफ्रीकन हाल में पैंग्विन की चहल-पहल से लेकर छत पर विंडफ्लावर्स की सुंदरता इसे खास बनाता है। यहां रेनफारेस्ट से लेकर कोरल रीफ को करीब से देखा जा सकता है। यही नहीं, यहां का प्लेनटारियम विशाल है और इसके माध्यम से हम अपने ग्रह को कुछ अनसुलझे पक्षों के बारे में जान सकते हैं। इस एकेडमी में 2.5 एकड़ का लिविंग रूफ शामिल है, जो गोल्डन गेट पार्क के इको फ्रेंडली डिजाइन और परिचालन में मददगार है।

कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसाइटी

678 मिशन स्ट्रीट पर स्थित कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसाइटी बीते 140 सालों से इस प्रांत की समृद्ध और आकर्षक इतिहास को संजोने का काम कर रही है। कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसाइटी का काम शहर सांस्कृतिक केंद्रों, लाइब्रेरीज और म्यूजियम्स में होने वाली हर एक सांस्कृतिक गतिविधि की जानकारी को लोगों तक पहुंचाना है। इसके अलावा यह अपने आप में इस प्रांत की कई ऐतिहासिक धरोहरों को संजोए हुए है।

चिल्ड्रेन्स क्रीएटिविटी म्यूजियम

2214 स्ट्रीट पर बना यह बच्चों का खास स्थल है। जो लोग अपने बच्चों के साथ सैन फ्रांसिस्को घूमने जा रहे हैं, उनके लिए चिल्ड्रेन्स क्रीएटिविटी म्यूजियम पूरा दिन बिताने के लिए शानदार जगह है। यहां कई ऐसी प्रदर्शनियां होती हैं जो बच्चों को एनिमेशन, म्यूजिक, डिजिटल मीडिया और अन्य क्रीएटिव चीजों के बारे में विस्तार से काफी रोचक अंदाज में जानकारी देती हैं। लेराय किंग कारोउसेल यहां का खास आकर्षण है, जहां बच्चे हाथ से बने झूलों पर सवार होकर इठलाते नजर आएंगे।

डे यंग म्यूजियम

सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट पार्क में स्थित डे यंग म्यूजियम में 27 हजार संग्रह हैं। इसमें 17वीं से 21वीं शताब्दी तक की अमेरिकी कला वस्तुएं हैं। इसमें मार्डर्न एवं कंटेम्पोरेरी आर्ट, फोटोग्राफी, इंटरनेशनल टेक्सटाइल और कॉस्ट्यूम्स, अफ्रीका की कलाकृतियां, ओसेनिया तथा दक्षिण अमेरिका की कला वस्तुएं शामिल हैं। इस म्यूजियम की नौवीं मंजिल पर ऑब्जर्वेशन टावर हैं, जहां से सैन फ्रांसिस्को तथा प्रशांत महासागर का 360 डिग्री कोण का नजारा लिया जा सकता है। यह नजारा हैरतअंगेज होता है।

एक्सप्लोराटोरियम

पीयर 15 पर स्थित एक्सप्लोराटोरियम एक इंटरैक्टिव म्यूजियम है और यह हर उम्र के लोगों को प्रेरित करने में सक्षम है। इसमें ग्लास और स्टील से निर्मित एक बे आब्जर्वेटरी है, जहां से शहर और खाड़ी का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है।

लेगन ऑफ ऑनर

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए केलिफोर्नियाई सैनिकों की याद में बनी यह शानदार इमारत है, जो लिंकन पार्क और गोल्डन गेट ब्रिज के करीब स्थित है। यह एक शानदार म्यूजियम है, जहां यूरोप की 4000 साल पुरानी धरोहरों को सहेजकर रखा गया था। यहां शनिवार और रविवार को शाम चार बजे से पब्लिक कन्सर्ट होते हैं और इन्हें देखना एक यादगार अनुभव हो सकता है।

म्यूजियम ऑफ अफ्रीकन डियास्पोरा

685 मिशन स्ट्रीट पर स्थित म्यूजियम ऑफ अफ्रीकन डियास्पोरा इतिहास, कला और सांस्कृति समृद्धि का प्रतीक है। यहां अफ्रीका और वहां से आए लोगों से जुड़ी शानदार वस्तुओं को सहेजकर रखा गया है। यहां साल भर संगीत, नृत्य, कला सम्बंधी सम्मेलनों के माध्यम से हर उम्र और देश के लोगों को जोड़ने का प्रयास चलता रहता है।

म्यूजियम ऑफ क्राफ्ट एंड डिजाइन

म्यूजियम ऑफ क्राफ्ट एंड डिजाइन 2569 तीसरी स्ट्रीट पर स्थित है। यह आधुनिक क्राफ्ट और डिजाइन को समर्पित उत्तरी अमेरिका का सबसे लोकप्रिय म्यूजियम है। यहां ओरिजिनल और ट्रेवलिंग एक्जीविशंस के माध्यम से हर किसी की जिंदगी में शामिल क्राफ्ट और डिजाइन को जानने का प्रयास किया जाता है। म्यूजियम ऑफ क्राफ्ट एंड डिजाइन ने इसके लिए दुनिया भर के म्यूजियम्स से साझेदारी की है और यहां आकर आप कोई कलाकृति बनाने का गुण आसानी से सीख सकते हैं।

सैन फ्रांसिस्को म्यूजियम ऑफ मार्डर्न आर्ट

151 थर्ड स्ट्रीट पर स्थित सैन फ्रांसिस्को म्यूजियम ऑफ मार्डर्न आर्ट की स्थापना 1935 में हुई थी और मार्डर्न एवं कंटेम्पोरेरी आर्ट को समर्पित पहला वेस्ट कोस्ट म्यूजियम था। 2016 में इस म्यूजियम को कई सुधारों के बाद फिर से खोला गया। इसका क्षेत्रफल 170,000 वर्ग फीट है और पुनर्निर्माण के दौरान इसमें कई गैलरियां और जोड़ी गईं। इसके ग्राउंड फ्लोर पर स्थित गैलरियों को मुफ्त में देखा जा सकता है। किशोरों और बच्चों को यह म्यूजियम काफी भाता है। ये इसमें खूब लुत्फ लेते हैं।

वॉल्ट डिज्नी फैमिनी म्यूजियम

यह म्यूजियम 104 मेंटेगोमेरी स्ट्रीट पर स्थित है और इसे वॉल्ट डिज्नी की जिंदगी और उनके कार्यो को समर्पित किया गया है। अमेरिका के सबसे चहेते एनिमेशन कैरेक्टर मिकी माउस भी इस म्यूजियम में है। वॉल्ट की आवाज में यहां की गैलरियों में स्थित कलाकृतियों को देखा जा सकता है। इसमें ड्राइंग्स, कार्टून्स, मूवीज, म्यूजिक, 200 वीडियो स्क्रीन और डिज्नीलैंड का एक शानदार मॉडल है। यहां आप डिज्नी के क्लासिक मूवीज का आनंद ले सकते हैं।

येर्बा बुएना सेंटर ऑफ द आर्ट्स

येरबा बुएना गार्डन के दिल में स्थित येर्बा बुएना सेंटर फॉर द आर्ट्स अत्याधुनिक, समकालीन दृश्य कला, फिल्म-वीडियो और सामुदायिक कार्यक्रमों का केंद्र है। यहां आकर लोग स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा नवाचार और प्रयोग का जश्न मनाते हैं। दुनिया भर के समकालीन कलाकारों के लिए यह एक उत्कृष्ट जगह है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading
उत्तर प्रदेश26 mins ago

अमेठी हत्याकांड :उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शिक्षक,उसकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ पैर पर लगी गोली, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

उत्तर प्रदेश1 hour ago

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में परीक्षा देकर लौट रही आठवीं की छात्राओं से बाइक सवार मनचलों ने की बदसलूकी

प्रादेशिक16 hours ago

ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ईम्प्लाइज यूनियन की प्रेस कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

खेल-कूद17 hours ago

ऋषभ पंत मना रहे अपना 27वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तांता

नेशनल18 hours ago

तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात, काला जादू करने का आरोप लगाकर महिला को जिंदा जलाया

Trending