Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

वियतनाम : राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रपति की अंतिम विदाई की तैयारी

Published

on

Loading

हनोई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)| वियतनाम में दिवंगत राष्ट्रपति ट्रान दई कुआंग का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही है।

लंबी बीमारी के बाद पिछले सप्ताह उनका निधन हो गया था। एक दिन पहले उप राष्ट्रपति दांग थी नगोक थिन्ह को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया। समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, दिवंगत राष्ट्रपति के निधन पर बुधवार और गुरुवार को राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को हनोई स्थित राष्ट्रीय अंत्येष्टि भवन में रखा जाएगा जहां देश के नागरिक उनको अंतिम विदाई देंगे। इसके बाद गुरुवार को उनके गृह राज्य निन्ह बिन्ह में उनको दफनाया जाएगा।

देशभर के सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सार्वजनिक मनोरंजन के कार्यक्रम दो दिन तक रद्द रहेंगे।

नेशनल असेंबली द्वारा नए राष्ट्रपति का चुनाव पूर्ण सत्र के दौरान अक्टूबर में होने या इसमें विफल होने पर मई 2019 में होने तक नगोक थिन्ह उनकी जगह कार्यवाहक राष्ट्रपति बनी रहेंगी।

नगोक थिन्ह (59) वियतनाम में राष्ट्रपति पद संभालने वाली पहली महिला हैं। वह अप्रैल 2016 में उप राष्ट्रपति बनी थीं।

कुआंग का 61 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending