Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

ओडिशा में 55 लाख टन धान की सरकारी खरीद होगी

Published

on

Loading

भुवनेश्वर, 24 सितम्बर (आईएएनएस)| आगामी खरीद सीजन में ओडिशा में सरकारी एजेंसियां किसानों से 55 लाख टन धान की खरीद करेंगी।

प्रदेश मंत्रिमंडल ने सोमवार को खरीफ सीजन 2018-19 के लिए निर्धारित 55 लाख टन धान खरीद के लक्ष्य को मंजूरी प्रदान की। मुख्य सचिव ए. पी. पधी ने कहा कि धान खरीद का परिमाण 37 लाख टन चावल के समतुल्य होगा।

उन्होंने कहा कि हालांकि धान खरीद के लिए यह कोई ऊपरी सीमा नहीं है, बल्कि पंजीकृत किसानों की ओर से मंडियों में धान की आवक बढ़ने पर इसमें संशोधन भी किया जा सकता है।

धान की सरकारी खरीद नवंबर 2018 से लेकर अप्रैल 2019 के दौरान की जाएगी।

फसल वर्ष 2018-19 (जुलाई-जून) के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सामान्य वेरायटी के लिए 1,750 रुपये और ग्रेड-ए वेरायटी के लिए 1,770 रुपये प्रति कुंटल तय किया गया है। सरकारी एजेंसियां किसानों से एमएसपी पर धान खरीदेंगी।

किसानों से खरीदे गए धान से तैयार चावल के कुल परिमाण में से 23 लाख टन का उपयोग सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए किया जाएगा, जबकि बाकी 14 लाख टन भारतीय खाद्य निगम के जरिए सेंट्रल पूल में संग्रहित किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने फसल वर्ष 2017-18 में 49.06 लाख टन धान की खरीद की थी।

मंत्रिमंडल ने 1,250 करोड़ रुपये की ‘अमा गांव अमा विकास’ परियोजना के दिशानिर्देशों को भी मंजूरी प्रदान की। इस परियोजना का मकसद सामुदायिक विकास और पंचायत स्तर पर लोगों की भलाई में योगदान प्रदान करना है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending