Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

एशिया कप : धोनी फिर करेंगे कप्तानी, भारत करेगा गेंदबाजी

Published

on

Loading

दुबई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)| अफगानिस्तान ने मंगलवार को दुबई अंतर्राष्ट्री य क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप-2018 के सुपर-4 के अपने अंतिम मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

इस मैच में भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं। धोनी 696 दिनों बाद एक बार फिर भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। एक कप्तान के तौर पर धोनी का यह 200वां वनडे मैच होगा।

इस टीम में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शिखर धवन नहीं खेल रहे हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को भी आराम दिया गया है। रोहित इस टूर्नामेंट में भारत के कप्तान हैं जबकि धवन उप-कप्तान, दोनों के न होने पर एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी धोनी के कंधों पर आ गई है।

टीम में लोकेश राहुल, मनीष पांडे, दीपक चहर, खलील अहमद और सिद्धार्त कौल को शामिल किया गया है। दीपक चहर अपना पदार्पण मैच खेलेंगे।

वहीं अफगानिस्तान ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। शामिउल्लाह और इहसानउल्लाह मैच में नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों के स्थान पर नाजीबुल्लाह और जावेद अहमदी को टीम में शामिल किया गया है।

टीम:

भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, दीपक चहर, कुलदीप यादव, खलील अहमद और सिद्धार्थ कौल।

अफगानिस्तान : असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शाहजाद (विकेटकीपर), जावेद अहमदी, रहमत शाह, हसमातुल्लाह शाहिदी, नाजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, गुलबादिन नाएब, अफताब आलम, मुजीर उर रहमान।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending