Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

भगवान बालाजी के दर्शन के लिए कतार में लगे वेंकैया नायडू

Published

on

Loading

तिरुपति, 25 सितम्बर (आईएएनएस)| उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मंगलवार को यहां तिरुमला के समीप भगवान वेंकटेश्वरा मंदिर में दर्शन के लिए आम भक्तों की तरह कतार में खड़े हुए।

उप राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि बतौर उप राष्ट्रपति नायडू मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के माध्यम से गर्भ-गृह में भगवान बालाजी के दर्शन के हकदार हैं लेकिन उन्होंने प्रोटोकॉल से हटकर वैकुंठम कतार में लगकर आम भक्त की तरह दर्शन करना पसंद किया।

प्रार्थना के बाद नायडू ने वीआईपी लोगों से साल में एक ही बार इस प्रसिद्ध और व्यस्त मंदिर में दर्शन का विचार करने का आग्रह किया ताकि विशाल संख्या में मंदिर आने वाले आम भक्तों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

नायडू ने तेलुगू भाषा में ट्वीट करते हुए कहा, महाद्वारम के माध्यम से जाकर दर्शन करने के बजाए अगर वैकुंठम कतार के माध्यम से दर्शन किए जाए तो उससे ज्यादा आनंद मिलेगा। सभी आम हैं, ईश्वर के सामने सभी सामान्य व्यक्ति हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending