Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

बिहार में मौसम साफ

Published

on

Loading

पटना, 26 सितंबर (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ व धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार हैं हालांकि राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में बुधवार शाम को हल्के बादल छा सकते हैं।

भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26़ 5 डिग्री सेल्सियस, गया का 24़ 6 डिग्री और पूर्णिया का 26़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 35़ 0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34़ 0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25़ 1 दर्ज किया गया था।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending