Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

‘एडिडास इंडिया’ ने दी हिमा को बधाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| खेल संबंधी उपकरण एवं परिधान बनाने वाली कंपनी ‘एडिडास इंडिया’ ने बुधवार को हिमा दास को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।

हिमा को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

हिमा पहली भारतीय महिला एथलीट हैं, जिन्होंने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फिनलैंड में हुई आईएएएफ विश्व अंडर-20 चैम्पियनशिप में इस उपलब्धि को हासिल किया।

इसके अलावा, हिमा ने हाल ही में इंडोनेशिया में समाप्त हुए एशियाई खेलों में तीन पदक हासिल किए थे।

हाल ही में एडिडास ने हिमा के साथ करार की घोषणा की थी। इसके तहत उन्हें एडिडास की ओर से खेल उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।

इस मौके पर हिमा ने कहा, इस उम्र में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाना निश्चित तौर पर मेरे करियर के लिए एक गौरवांन्वित पल है। मेरे लिए यह साल भाग्यशाली रहा है, जहां मैंने अपनी कड़ी मेहनत को उड़ान भरते हुए देखा है। इससे देश को और मुझे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली। मैं एडिडास के साथ साझेदारी से खुश हूं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending