Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

कांग्रेस पार्षद बेंगलुरू की महापौर निर्वाचित, भाजपा का बहिर्गमन

Published

on

Loading

बेंगलुरू, 28 सितम्बर (आईएएनएस)| कांग्रेस की महिला निगम पार्षद गंगाबिके मल्लिकार्जुन को शुक्रवार को बेंगलुरू का महापौर चुना गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रक्रिया का बहिर्गमन किया। क्षेत्रीय आयुक्त शिवायोगी कलासाद ने बताया कि गंगाबिके मल्लिकार्जुन बेंगलुरू के 52वें महापौर के रूप में निर्वाचित हुई हैं। उनको 152 वोटों के साथ निर्वाचित घोषित किया गया।

गंगाबिके की प्रतिद्वंद्वी भाजपा की शोभा अंजनप्पा थीं, लेकिन पार्टी ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।

यद्यपि भाजपा के निगम पार्षदों की संख्या अधिक है, लेकिन सत्ताधारी जनता दल (सेकुलर) और कांग्रेस के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन में लगातार दूसरे साल महापौर पद भाजपा को नहीं मिल पाया।

जद (एस) की निगम पार्षद रमीला उमाशंकर उपमहापौर चुनी गईं।

स्थानीय निकाय के 198 निगम पार्षदों में भाजपा के 100, कांग्रेस के 75, जद (एस) के 15 और स्वतंत्र आठ प्रतिनिधि हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending