Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

प्रधानमंत्री और भाजपा दोनों चोर हैं : राहुल

Published

on

Loading

रीवा, 28 सितंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमले बोले। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है, प्रधानमंत्री और भाजपा दोनों चोर हैं। दो दिनी मध्यप्रदेश दौरे के अंतिम दिन राहुल ने बैकुंठपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, इलाज के लिए दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है। पढ़ाई के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। किसानों को बीमा की रकम नहीं मिलती, उनका बोनस छीन लिया जाता है, जनता का पैसा उद्योगपतियों की जेब में डाला जा रहा है, क्योंकि भाजपा चोर है।

कांग्रेस प्रमुख ने आगे कहा, देश में नोटबंदी कालेधन को समाप्त करने के वादे के साथ की गई थी। समाज के हर वर्ग को लाइन में लगा दिया गया, मगर सच्चाई यह है कि यह नोटबंदी चोरों का कालाधन सफेद करने के लिए की गई। मोदी बताएं कि नोटबंदी के बाद कितना कालाधन आया।

राहुल ने कहा कि एक तरफ नोटबंदी की गई, तो दूसरी तरफ जीएसटी यानी गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया गया। इससे छोटे, मध्यम व्यापारियों के कारोबार चौपट हो गए। इस वर्ग से टैक्स के नाम पर रकम वसूल कर अनिल अंबानी की जेब में डाली जा रही है।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार आने पर राज्य की शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाएगा। जो सरकार बनेगी, वह हर वर्ग के लिए काम करेगी। किसानों का कर्ज माफ होगा, युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे।

इससे पहले, राहुल गांधी ने गुरुवार को देर रात तक सतना से रीवा तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद किया और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर राफेल लड़ाकू विमान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले और व्यापम (व्यावसायिक परीक्षा मंडल) के आरोपी जेल जाएंगे।

राहुल ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री चौहान पर जमकर हमले बोले। सतना से रीवा तक रोड शो दौरान उन्होंने मोदी पर सरदार पटेल का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि पटेल की प्रतिमा गुजरात में बन रही है, और वह चीन के लोग बना रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने बैंकों का कर्ज लेकर भागने वाले ललित मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी का नाम लिया और कहा कि ऐसे लोगों की लाइन लगी हुई है, चोरों को भागने दिया गया, क्योंकि देश का चौकीदार चोर है। यह है आज के हिंदुस्तान की सच्चाई।

उन्होंने ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए आनी पूरी जिंदगी लगा देंगे।

राहुल ने कहा कि व्यापम घोटाले में 50 लोगों की हत्या हुई है और राफेल लड़ाकू विमान खरीदी में बड़ा घोटाला हुआ है। प्रदेश और केंद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही दोनों मामलों के आरोपी जेल भेजे जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष दो दिन मध्यप्रदेश में गुजराने के बाद शाम को हेलीकॉप्टर से इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। वहां से दिल्ली लौट जाएंगे।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending