Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

भारत, जापान में मेट्रो, रेल परियोजना के लिए ऋण समझौता

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)| भारत ने शुक्रवार को जापान के साथ दो ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कोलकाता में मेट्रो परियोजना और मुंबई और अहमदाबाद के बीच हाई-स्पीड रेल परियोजना शामिल है।

आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। समझौते के मुताबिक, जापान इंटरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना के लिए 5,591 करोड़ रुपये और कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना के लिए 1,619 करोड़ रुपये का कर्ज देगी।

आधिकारिक बयान में कहा गया है, इससे भारत और जापान के बीच रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी मजबूत हुई है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending