Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

मप्र में सपाक्स भी लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल, 30 सितंबर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश की राजधानी में रविवार को सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक कल्याण समाज संस्था (सपाक्स) ने रैली की, जिसमें प्रदेशभर के विभिन्न हिस्सों से हजारों लोग जमा हुए।

रैली में तय किया गया कि सपाक्स पार्टी का गठन कर पूरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। राजधानी के कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर आयोजित क्रांति रैली में पहुंचे लोगों ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी-एसटी एक्ट को लेकर दिए गए फैसले को केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलाव को ‘समाज के बंटवारे की साजिश’ करार दिया। साथ ही पदेान्नति में आरक्षण का विरोध किया गया।

इस रैली में कई जिलों के प्रतिनिधि तो सरकार का विरोध दर्ज कराने काले कपड़े पहनकर पहुंचे। साथ ही लगभग हर व्यक्ति के सिर पर गांधी टोपी थी, जिस पर सपाक्स और ‘हम हैं माई के लाल’ लिखा हुआ था।

सपाक्स के संरक्षक हीरालाल त्रिवेदी ने केंद्र व राज्य सरकार पर क्रांति रैली को असफल बनाने की कोशिश का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि राजधानी आने वाली कई गाड़ियों को साजिशन निरस्त किया गया, ताकि क्रांति रैली में लोग न पहुंच पाएं।

त्रिवेदी ने ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी बनाई जाएगी और चुनाव लड़कर वर्तमान भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी।

इस सम्मेलन में राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी सहित अन्य लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending