Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए मुश्ताक अहमद

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)| हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद को सोमवार को हॉकी इंडिया (एचआई) का अध्यक्ष चुना गया है। एचआई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को हुए 8वें हॉकी इंडिया कांग्रेस और चुनाव में यह फैसला लिया गया।

मुश्ताक अहमद इससे पहले एचआई में महासचिव के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अब वह एक अक्टूबर से ही राजिंदर सिंह के स्थान पर एचआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मणिपुर हॉकी के ज्ञानेंद्रो निनगोमबम को एचआई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जम्मू एवं कश्मीर हॉकी की असीमा अली और झारखंड हॉकी के भोला नाथ उपाध्यक्ष पद संभालेंगे।

एचआई के नए महासचिव के रूप में जम्मू एवं कश्मीर हॉकी के रजिंदर को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, असम हॉकी के तपन कुमार दास को फिर से कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंता लाकड़ा को छत्तीसगढ़ हॉकी के फिरोज अंसारी के साथ संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस बीच, राजस्थान हॉकी की आरती सिंह, तमिलनाडु हॉकी की एम. रेनुका लक्ष्मी और कर्नाटक हॉकी के अध्यक्ष एस.वी.एस. सुब्रमण्य गुप्ता को एचआई के कार्यकारी सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, डॉ आर.पी. सिंह और जॉयदीप कौर को कार्यकारी बोर्ड से नामांकन और कांग्रेस में मंजूरी मिलने के बाद एथलीट प्रतिनिधियों के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending