IANS News
ओडिशा : ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बीजद का प्रदर्शन
भुवनेश्वर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)| सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को यहां प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक मार्च निकाला, जो राजभवन तक गया। उन्होंने ईंधन की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए उत्पाद शुल्क में तत्काल कमी की मांग की। उन्होंने राज्यपाल गणेशी लाल को ज्ञापन सौंपा, जिसे भारत के राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।
बीजद के वरिष्ठ नेता संजय दास बर्मा ने कहा, अन्य राज्यों की तुलना में ओडिशा ने पेट्रोल और डीजल पर कम वैट लगा रखा है। जबकि दूसरी तरफ केंद्र ने ईंधन पर 100 फीसदी उत्पाद शुल्क रखा है। इसके परिणामस्वरूप लोगों को अपनी जेबों पर भार से जूझना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान समेत केंद्र सरकार ईंधन कीमतों को नियंत्रित करने में विफल रही है।
दास बर्मा ने कहा कि अगर केंद्र सरकार बढ़ती ईंधन कीमतों पर नियंत्रण में नाकाम रही तो उनकी पार्टी राज्य के 314 ब्लॉकों में धरना देगी।
राज्य की भाजपा इकाई ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी केवल घड़ियाली आंसू बहा रही है।
राज्य की भाजपा इकाई के प्रवक्ता गोलक महापात्रा ने कहा, केंद्र पहले ही राज्यों से ईंधन पर वैट कम करने और सहयोग करने को कह चुका है। ओडिशा सात हजार करोड़ रुपये कर से कमा रहा है, तब भी राज्य ईंधन पर वैट कम करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा। वे केवल राजनीतिक मकसद से प्रधान को निशाना बना रहे हैं।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म1 day ago
नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां
-
प्रादेशिक3 days ago
ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ईम्प्लाइज यूनियन की प्रेस कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
-
नेशनल3 days ago
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद उठने लगा धुआं, 148 यात्री थे सवार, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
-
नेशनल3 days ago
तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात, काला जादू करने का आरोप लगाकर महिला को जिंदा जलाया
-
मनोरंजन3 days ago
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, कहा-आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी
-
मनोरंजन2 days ago
बिग बॉस 18 की लिस्ट फाइनल, 6 अक्टूबर से शुरू होगा शो
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
बदायूं के इस गांव में आजादी के बाद भी नहीं मिली रोड की सुविधा, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण