Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

असम : सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज के जरिए महात्मा को श्रद्धांजलि

Published

on

Loading

गुवाहाटी, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)| असम ने मंगलवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उन्हें अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री सर्बानंदा सोनोवाल ने इस मौके पर गुवाहाटी में गांधी मंडप पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। यह देश का एक सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज है।

इस राष्ट्रध्वज को राज्य के लोगों को समर्पित करते हुए सोनोवाल ने कहा, गांधीजी की अहिंसा, स्वच्छता और अस्पृश्यता की सोच केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी प्रासंगिक है। नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जैसे दिग्गजों ने भी मानवता की सेवा के लिए गांधीजी की सोच का अनुसरण किया था।

राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि देश में 319.5 फुट ऊंचा राष्ट्रध्वज एक शहर की औसत ऊंचाई के मामले में देश में सबसे ऊंचा है। हालांकि, अटारी सीमा रेखा पर स्थापित राष्ट्रध्वज की तुलना में यह राष्ट्रध्वज तीसरे स्थान पर है।

अटारी सीमा पर स्थापित राष्ट्रध्वज की ऊंचाई 360 फुट है। इसके अलावा एक अन्य राष्ट्रध्वज पुणे के पिंपरी चिंचवड़ भक्ति शक्ति चौक पर है, जिसकी ऊंचाई 351 फुट है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending