Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

जंकर ने बढ़ते राष्ट्रवाद, लोकलुभावनवाद को लेकर चेताया

Published

on

Loading

वियना, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)| यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन-क्लाउड जंकर ने कहा है कि वह यूरोप में बढ़ते राष्ट्रवाद और इसके एक स्थाई दायरे में सिमटने के खिलाफ हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ऑस्ट्रिया की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर वियना में गुरुवार को एक संबोधन में जंकर ने उल्लेख किया कि यूरोपीय संघ को ‘संयुक्त राज्य’ मॉडल में विकसित होने की ख्वाहिश नहीं पालनी चाहिए, लेकिन अतीत के सिमटे राष्ट्रों के दायरे से निकलकर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने यूरोपीय संघ (ईयू) के भीतर राष्ट्रवाद और लोकलुभावनवाद बढ़ने को लेकर आगाह किया लेकिन स्वीकार किया कि वह परियोजना के कुछ आलोचकों की स्थिति को समझ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रिया वर्तमान में एक सेतु के रूप में अहम भूमिका निभा रहा है और इसने यूरोपीय संघ के समर्थक के रूप में एक मजबूत योगदान दिया है।

ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबस्टियन कर्ज ने आस्ट्रिया को दुनिया के सबसे अच्छे देशों में से एक बताते हुए इसकी प्रशंसा की, जिसमें विविधता, मजबूत आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण और जहां राजनीति के सभी स्तर ‘एक साथ काम करते हैं’ जैसी चीजें निहित हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending