Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

एश्टन कचर से प्रेरित हैं प्रियंका चोपड़ा

Published

on

Loading

न्यूयॉर्क, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि टेक स्टार्टअप में निवेश के लिए वह हॉलीवुड अभिनेता एश्टन कचर से प्रेरित हुइर्ं। कचर ने गुरुवार को प्रियंका के बारे में एक लेख साझा किया, जिसमें उन्होंने (प्रियंका) घोषणा की थी कि वह टेक स्टार्टअप कंपनी होल्बर्टन स्कूल, एक कोडिंग एजुकेशन कंपनी और डेटिंग एंड सोशल मीडिया पप बंबल में निवेश कर रही हैं।

इस लेख को साझा करते हुए कचर ने लिखा, ऐसे भविष्य में निवेश करें जिसे आप देखना चाहते हैं।

इस पर प्रियंका ने प्रतिक्रिया दी, आप स्पष्ट रूप से हमें प्रेरित करते हैं, एश्टन कचर।

उनका ये कदम प्रौद्योगिकी क्षेत्र में लैंगिक असमानता को बदलने के प्रयास का हिस्सा है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending