IANS News
श्रीधर, देबोराह ने जीती सक्षम पैडल दिल्ली साइक्लोथॉन
नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)| सक्षम पैडल दिल्ली साइक्लोथॉन के दूसरे संस्करण में रविवार को श्रीधर सवानौर और देबोराह होराल्ड ने खिताबी जीत हासिल की। राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई इस साइक्लोथॉन में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
श्रीधर ने पुरुषों की 50 किलोमीटर एलीट वर्ग और देबोराह ने महिलाओं की 40 किलोमीटर एलीट वर्ग में जीत हासिल की।
पुरुषों की 50 किलोमीटर एलीट वर्ग में मंजीत सिंह ने श्रीधर के बाद दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं कृष्ण नायाकोडी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
भारतीय साइकलिस्ट सोनाली चानू ने महिलाओं की 40 किलोमीटर एलीट वर्ग में देबोराह के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं स्वास्ति सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म2 days ago
नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी
-
मनोरंजन3 days ago
बिग बॉस 18 की लिस्ट फाइनल, 6 अक्टूबर से शुरू होगा शो
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के 15 ठिकानों पर किया हमला
-
नेशनल1 day ago
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की छापेमारी, मनीष सिसोदिया भड़के
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इजरायली सेना का लेबनान में भीषण हमला, 400 हिजबुल्लाह लड़ाके ढेर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
भारतीय लड़की बनेगी पाकिस्तान क्रिकेटर की दुल्हन, कबूल करेगी इस्लाम
-
नेशनल1 day ago
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त