Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

स्याही हमला : राजनाथ से मिले पुलिस आयुक्त

Published

on

दिल्ली के पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही हमले, 15 दिवसीय सम-विषम फॉर्मूला, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Loading

 

नई दिल्ली| दिल्ली के पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही हमले के बाद दिल्ली पुलिस पर इसकी ‘साजिश रचने’ व ‘सुरक्षा मुहैया न कराने’ का आरोप लगने के बाद सोमवार को कहा कि ‘यह आरोप गलत है।’ उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के 15 दिवसीय सम-विषम फॉर्मूला की सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में एक धन्यवाद सभा रखी गई थी। उसमें एक महिला ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी। धन्यवाद सभा में मौजूद रहे उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उसने सुरक्षा मुहैया नहीं कराई और इस हमले की साजिश रची। बस्सी ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें इस घटना की विस्तृत जानकारी दी।

बस्सी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दिल्ली पुलिस पर लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए थे। पुलिस आयुक्त ने सोमवार को कहा, “ऐसा कोई भी आरोप गलत व निराधार है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पर हमला करने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।” आरोपी युवती की पहचान भावना अरोड़ा के रूप में हुई है। उसने आप के सम-विषम फॉर्मूले में ‘सीएनजी घोटाला’ होने का आरोप लगाया है। सिसोदिया ने स्याही फेंके जाने की घटना के बाद कहा था, “दिल्ली पुलिस की ओर से कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई थी। यह भाजपा की साजिश है और इसमें दिल्ली पुलिस भी शामिल है।”

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending