Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमित शाह का चौकीदार भी बुलाए तो रेंगते हुए जाएंगे जंग : केजरीवाल

Published

on

Arvind-Kejriwal

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मोदी को ‘अच्छे प्रधानमंत्री से कमतर बताया’ और कहा कि उनकी तुलना कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से नहीं की जा सकती। केजरीवाल ने निजी चैनल एनडीटीवी से एक साक्षात्कार में कहा कि दिल्ली में फरवरी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार का बदला लेने के लिए मोदी उप-राज्यपाल नजीब जंग का इस्तेमाल कर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के लिए बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जंग के पास उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के फोन का जवाब देने के लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा, “मनीष ने उन्हें फोन किया था, लेकिन उनके फोन का कभी जवाब नहीं दिया गया। अगर अमित शाह (भाजपा अध्यक्ष) का चौकीदार भी उन्हें बुलाए तो वह रेंगते हुए जाएंगे।”

केजरीवाल ने कहा, “वह (मोदी) लोगों और आम आदमी पार्टी से दिल्ली की हार का बदला ले रहे हैं। वह अच्छे प्रधानमंत्री नहीं हो सकते।” देश में मोदी को और दिल्ली में आप को जनादेश की बात स्वीकार करते हुए केजरीवाल ने कहा, “उन्हें (मोदी) देश चलाना चाहिए और हमें दिल्ली चलाने देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि जंग भाजपा के पोलिंग एजेंट की तरह बर्ताव कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि उप-राज्यपाल का घर भाजपा का दूसरा मुख्यालय बनता जा रहा है। वह दिल्ली के उप-राज्यपाल की भांति काम नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में नौकरशाहों की नियुक्ति के अधिकार को लेकर केजरीवाल सरकार और उप-राज्यपाल नजीब जंग के बीच टकराव चल रहा है।

केजरीवाल ने हालांकि कहा कि उप-राज्यपाल के साथ उनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा, “जब भी हम मिलते हैं गले लगकर मिलते हैं। हमारे एक-दूसरे के साथ अच्छे रिश्ते हैं। अगर वह हमारे समर्थन में कुछ करते हैं तो उन्हें हटा दिया (उप-राज्यपाल पद) जाएगा। वह क्या कर सकते हैं?” अपने आप को जननेता बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व को यह याद रखना चाहिए कि वे राहुल गांधी नहीं हैं। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी जी को यह समझना चाहिए कि मैं राहुल गांधी नहीं हूं।” जब उनसे इस बात का मतलब पूछा गया तो वह हंसे और बोले, “जो संदेश मैं देना चाहता था वह पहुंच चुका है।”

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार के अधिकारियों का वेतन रोकने के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसा कर सकते हैं तो, उन्हें ऐसा कर लेने दीजिए। उन्होंने कहा कि आप सरकार केंद्रीय गृहमंत्रालय की कृतज्ञ नहीं है, जिसको राज्यपाल रिपोर्ट करते हैं।

नेशनल

दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया है। रिया ने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया। हाइबॉक्स ऐप से जुड़े मामले में 500 करोड़ के घोटले का खुलासा हुआ। दिल्ली पुलिस ने इस फ्रॉड के मास्टरमाइंड सिवाराम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसने नवंबर 2016 में सवरुल्ला एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की थी। जिसके बाद फरवरी 2024 में हाइबॉक्स ऐप को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों के साथ ठगी की गई है। इस घोटले में कई मशहूर सितारे और हाई-प्रोफाइल यूट्यूबर भी शामिल बताए जा रहे हैं।

हाइबॉक्स क्या होता है

हाइबॉक्स ऐप को एक निवेश योजना के तौर पर प्रमोट किया गया है। इस ऐप में साइन अप करके पैसे इन्वेस्ट कराए जाते हैं। इस ऐप के माध्यम से एक से पांच फीसदी तक ब्याज देने का दावा किया जाता है। यह ऐप एक महीने में 30-90 फीसदी तक का रिर्टन देने का भी आश्वासन देता है। इस ऐप ने शुरऊ में रिटर्न दिया। लेकिन बाद में जुलाई 2024 में इस ऐप में टेक्निकल गड़बड़ी और लीगल वैलिडिटी का हवाला देकर पेमेंट रोक दी गई।

Continue Reading

Trending