Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आज भी नहीं भूला दिल्ली के पुराने घर का फोन नंबर : मून

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि भारत में उन्हें घर जैसा महसूस होता है। उन्होंने कहा कि 1972 में अपने राजनयिक करियर की शुरुआत करने के वक्त नई दिल्ली के जिस पुराने घर में वह रहते थे, उसका फोन नंबर उन्हें आज भी याद है।

भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने संदेश में देश से जुड़ी अपनी यादों को ताजा करते हुए बान की मून ने संयुक्त राष्ट्र संघ और भारत के बीच साझेदारी पर जोर दिया। उन्होंने ‘एक नए भविष्य’ के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने दोनों देशों के बीच गांधीवादी मूल्यों पर आधारित साझेदारी पर जोर दिया, जिसमें सतत विकास भी शामिल है।

बान की मून ने इसी महीने नई दिल्ली और गुजरात का दौरा भी किया था। 70 साल के बान ने कहा कि जब वह साबरमती गांधी आश्रम के दौरे पर गए थे, उस समय महापुरुष महात्मा गांधी के खत देख अभिभूत हो गए थे। अपने संदेश में उन्होंने कहा मुझे उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी परिलक्षित होती है। महात्मा गांधी शांति के पुरोधा, मानवाधिकार के रक्षक और गरीबों के सशक्तीकरण की वकालत करने वाले थे। संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में इसी तरह के मूल्यों को समाहित किया गया है। ऐसे में आश्चर्य नहीं कि भारत में मुझे घर जैसा महसूस होता है। उन्होंने कहा मुझे अब भी अपने पुराने घर का फोन नंबर याद है। उन्होंने कहा कि यात्रा ने उनकी शानदार यादों को जीवंत कर दिया।

गौरतलब है कि नई दिल्ली के दक्षिण कोरिया दूतावास में 43 साल पहले डिप्टी काउंसलर तौर पर अपना राजनयिक करियर शुरू करने वाले बान ने कई मौकों और संयुक्त राष्ट्र में महासचिव रहते हुए चार बार भारत का दौरा किया है। हाल के भारत दौरे के दौरान बान ने नई दिल्ली में वसंत विहार स्थित अपने दिवंगत मकान मालिक की पत्नी से भी मुलाकात की थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending