Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आरा कोर्ट विस्फोट मामले में जेडीयू विधायक गिरफ्तार

Published

on

sunil-pandey-MLA-arrest

Loading

आरा। बिहार के तरारी विधानसभा क्षेत्र के जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक सुनील पांडेय को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें आरा न्यायालय परिसर में एक बम विस्फोट के मुख्य आरोपी को भगाने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने विधायक की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि पांडेय को आरा बम विस्फोट कांड के मुख्य आरोपी लंबू शर्मा की स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया है जिसमें उसने कहा था कि सुनील पांडेय ने अदालत परिसर से भागने में मदद की थी और उन्हीं के संरक्षण में वह दिल्ली में रह रहा था। उल्लखेनीय है कि लंबू शर्मा को 24 जून को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि 23 जनवरी 2015 को आरा न्यायालय परिसर में हुए एक बम विस्फोट में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 16 लोग घायल हो गए थे।

सत्तारूढ़ जद (यू) के पांडेय ऐसे दूसरे विधायक हैं जिन्हें हाल के दिनों में गिरफ्तार किया गया है। पिछले महीने रंगदारी मांगने और अपहरण के मामले में जदयू विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

SCO SUMMIT : विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे पकिस्तान, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में होंगे शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते खत्म हैं और तनातनी का सिलसिला जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान जाएंगे। यहां वह SCO (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में शामिल होंगे। 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में बैठक होगी। 2014 के बाद यह पहली बार होगा जब कोई भारतीय मंत्री पाकिस्तान जाएगा। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 9 साल बाद पाकिस्तान जाएंगे।

SCO के काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की बैठक में जयशंकर हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बैठक का न्योता दिया था। पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा था, ‘बैठक में भाग लेने के लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है।

Continue Reading

Trending