नेशनल
इंडियन ओशन और प्रसून बने ‘स्वच्छ भारत’ मुहिम का हिस्सा
नई दिल्ली। म्यूजिक बैंड इंडियन ओशन और गीतकार प्रसून जोशी देश में साफ-सफाई की मुहिम में शामिल हो गए हैं। इंडियन ओशन और जोशी ने ‘डेटाल’ के सहयोग से ‘बनेगा स्वच्छ इंडिया’ म्यूजिक ट्रैक जारी किया है जिसमें गीत-संगीत के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया गया है। ‘बनेगा स्वच्छ इंडिया’ वीडियो की शूटिंग कुतुब मीनार, आमेर का किला, हुमायूं मकबरा और गेटवे आफ इंडिया जैसी ऐतिहासिक जगहों पर की गई है।
इसके शीर्षक गीत में बैंड के सदस्य राहुल राम, अमित किलम, निखिल राव, हिमांशु जोशी और तुहीन चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं। इसे 30 सितंबर को जारी किया गया।
बैंड के सदस्यों ने एक बयान में कहा है, “स्वच्छ भारत का विचार हम सभी का सपना है। कॉरपोरेट घराने इसे अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व पहल का हिस्सा बना रहे हैं। वे यह मानकर चल रहे हैं कि यह (स्वच्छ भारत) लालफीताशाही का शिकार नहीं होगा। यह एक बड़ी बात है।”
बयान में कहा गया है, “इस तरह के प्रयासों के अच्छे नतीजों के लिए जिन चीजों की जरूरत है, वे हैं जागरूकता और धन का इंतजाम, ताकि संदेश लोगों तक पहुंच सके। बतौर संगीतकार हमने अपनी सबसे कीमती चीज दे दी है। वह है हमारे दिल से निकला गाना। हमें उम्मीद है कि स्वस्थ और स्वच्छ भारत के लिए संघर्ष में यह हम सभी का नारा बनेगा।”
कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके गीतकार प्रसून जोशी ने इस अभियान का शीर्षक गीत लिखा है। उनका मानना है, “यह आशा का गीत है। यह अच्छे और स्वच्छ भविष्य का गीत है।”
स्वच्छ भारत के इस संगीतमय अभियान में यूफोरिया बैंड के पलाश सेन, परिक्रमा के सुबिर और नितिन मलिक, अग्नि बैंड के कार्तिक, कुत्ले खान, कोको और शिल्पा राव ने भी शिरकत की है।
डेटाल डेवलपिंग मार्केट के विपणन निदेशक अर्जुन पुरकायस्थ ने कहा, “संगीत की सार्वभौम भाषा होती है जो अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों को जोड़ती है। इसे बदलाव के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हमें बेहद खुशी है कि स्वच्छ भारत के लिए लोगों को जोड़ने की देश के महान कलाकारों की कोशिश में हम भी हाथ बंटा रहे हैं।”
नेशनल
सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, बोलीं- ये नाकाबिले बर्दाश्त
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के बयान पर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सपा सांसद इकरा हसन ने कहा- “यति नरसिंहानंद जैसे ढोंगी, पाखंडी लोगों ने एक बार फिर अपनी गंदी जुबान से नफरत का जहर उगला है और हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की है। जो हम सबके लिए नाकाबिले बर्दाश्त है। प्यारे नबी जो पूरी दुनिया के लिए रहमत और शांति का पैगाम लेकर आए थे, उनकी शान में यह अपनी गंदी जुबान से अपमान कर रहा है। जो हर अमन पसंद हिन्दुस्तानी चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान, सब के लिए नाकाबिले बर्दाश्त है।
दरअसल, यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी, इसके बाद से बवाल बढ़ता जा रहा है। गाजियाबाद के अलावा मेरठ, बुलंदशहर समेत कई अन्य शहरों में भी प्रदर्शन और विरोध होता रहा। कई जगहों पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस मसले को लेकर राजनीतिक टीका-टिप्पणी और बयानबाजी भी जारी है।
बता दें कि डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के हालिया विवादित बयान ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। नरसिंहानंद के भड़काऊ बयान के बाद शुक्रवार रात से लोग डासना देवी मंदिर के बाहर इकट्ठा होने लगे थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मंदिर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी। मंदिर के एंट्री गेट पर बैरिकेड लगाए गए हैं। मंदिर के बाहर गाजियाबाद पुलिस की 4-5 पीसीआर वैन खड़ी हैं।
-
आध्यात्म1 day ago
नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कुष्मांडा की आराधना, भक्तों के सभी कष्ट हरती हैं मां
-
प्रादेशिक3 days ago
ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ईम्प्लाइज यूनियन की प्रेस कांफ्रेंस में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
-
नेशनल3 days ago
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में उड़ान भरने के कुछ देर बाद उठने लगा धुआं, 148 यात्री थे सवार, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
-
नेशनल3 days ago
तेलंगाना में दिल दहला देने वाली वारदात, काला जादू करने का आरोप लगाकर महिला को जिंदा जलाया
-
मनोरंजन3 days ago
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, कहा-आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जारी किया नोटिस, करीब 30 हजार लोगों के साथ हुई थी ठगी
-
मनोरंजन2 days ago
बिग बॉस 18 की लिस्ट फाइनल, 6 अक्टूबर से शुरू होगा शो
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
बदायूं के इस गांव में आजादी के बाद भी नहीं मिली रोड की सुविधा, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण