Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ताजमहल की खूबसूरती से मंत्रमुग्ध

Published

on

Loading

आगरा, 30 सितम्बर (आईएएनएस)| उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव ने रविवार को यहां 17वीं सदी के मुगल स्मारक ताजमहल में करीब 30 मिनट का समय गुजारा और इसकी सुंदरता से मंत्रमुग्ध दिखे। वह अपनी पत्नी और आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां पहुंचे थे।

राष्ट्रपति ने करीब 30 मिनट का वक्त ताजमहल में गुजारा और स्मारक की बनावट में अपनी रुचि प्रकट की। हाल में हुई बारिश के बाद से ताज चमकीला दिखाई दे रहा था। पीछे की तरफ बह रही यमुना नदी इसे और मनोहर बना रही थी।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और आगरा के महापौर नवीन जैन ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। हवाईअड्डे पर प्रतिनिधिमंडल के लिए मयूर और होली नृत्य समेत 15 मिनट के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

राष्ट्रपति बाद में वापस नई दिल्ली लौट आए। मिर्जियोयेव के 2016 में पद संभालने के बाद से यह उनका पहला भारत दौरा है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending