Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ओबामा के नाम पर रखा गया मछली का नाम

Published

on

Loading

ओबामा के नाम पर रखा गया मछली का नामन्यूयॉर्क | अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा के नाम पर मूंगे की चट्टानों के बीच पाई जाने वाली मछली की एक नई प्रजाति का नाम ओबामा रखा गया है। इससे पहले एक ट्रैपडोर मकड़ी, रंग-बिरंगी मीठे पानी की मछली, एक परजीवी बालकृमि और विलुप्त छिपकली के नाम भी ओबामा के नाम पर रखे जा चुके हैं।

वैज्ञानिकों ने एक नई प्रजाति की छोटी गुलाबी और पीली मूंगा-चट्टानों वाली मछली का नाम-ओबामा के सम्मान में रखा है। यह मछली हवाई द्वीप के समुद्री संरक्षित इलाके में पाई गई है।

अब मछली का वैज्ञानिक नाम तोसानोयाड्स ओबामा होगा।

राष्ट्रपति ओबामा के नाम पर कई स्थानीय प्रजातियों के नाम रखे गए हैं। इसमें एक ट्रैपडोर मकड़ी, एक रंग-बिरंगी ताजे पानी की मछली, एक परजीवी बालकृमि और एक विलुप्त छिपकली शामिल है।

इस मछली को जून 2016 में नेशनल ओसेनिक एंड एटमास्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने हवाई द्वीप में पापहनाउमोकुकीया समुद्री राष्ट्रीय स्मारक के अभियान के दौरान खोजा था।

हवाई डेमोक्रेट सीनेट सदस्य ब्रॉयन स्केतज और कई संरक्षणवादियों की ओर से किए गए अनुरोध पर राष्ट्रपति ओबामा ने पापहानाउमोकुकीया समुद्री राष्ट्रीय स्मारक का विस्तार किया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के 15 ठिकानों पर किया हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी और ब्रिटेन की सेनाओं ने यमन में हूती विद्रोहियों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर शुक्रवार को हमला कर उनकी हथियार प्रणालियों, अड्डों और अन्य उपकरणों को निशाना बनाया. यमन के हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन प्राप्त है. अधिकारियों के अनुसार, हूती विद्रोहियों के पांच स्थानों पर स्थित विभिन्न ठिकानों पर सैन्य विमानों और युद्धपोतों के जरिए बमबारी की गई.

हूती मीडिया में जारी खबरों में बताया गया कि प्रमुख बंदरगाह शहर होदेदा के हवाई अड्डे तथा हूती नियंत्रण वाले सैन्य अड्डे कथीब पर सात हमले किए गए. इसमें बताया गया कि यमन की राजधानी सना के सेयाना क्षेत्र में चार तथा धमार प्रांत में दो हमले किए गए.

इससे पहले भी अमेरिकी और ब्रिटिश सेना ने यमन में एक दर्जन से अधिक हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले किया गया था. यह ईरान से जुड़े समूह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का नया दौर है. बता दें कि हूती विद्रोही क्षेत्र में जहाजों को लगातार निशाना बना रहे हैं. अमेरिका ने हूती के खिलाफ लगभग रोज हमले किए हैं.

Continue Reading

Trending