Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस मोदी सरकार के अच्छे कामकाज से घबराई : भाजपा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि कांग्रेस बाधाएं पैदा करने वाली राजनीति पर अमल कर रही है। पार्टी ने इसकी वजह भी बताई है। कहा कि मोदी सरकार ‘इतना अच्छा काम’ कर रही है कि कांग्रेस घबरा उठी है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पिछला बजट सत्र बहुत सफल रहा था। कई महत्वपूर्ण विधेयक पास हुए थे। तभी राहुल गांधी ने सोचा कि विधेयक पारित हो रहे हैं और सरकार पहले से अच्छा काम कर रही है। तो, इसलिए अब मुद्दे उठाओ और सदन को न चलने दो।” प्रसाद ने लोकसभा अध्यक्ष के घर के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने कहा, ” इसके पहले के लोकसभा अध्यक्षों से हमारा रुख भी अलग होता था, लेकिन हमने तो कभी ऐसा नहीं किया।” उन्होंने सोनिया गांधी से इस पर उनकी राय पूछी और कहा कि बतौर एक महिला वह खुद जानती होंगी कि अर्ध नग्न प्रदर्शनकारियों का होना कितना गलत है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को लोकतंत्र पर कांग्रेस से सबक सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सोनिया गांधी के अध्यक्ष के आसन के सामने प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि किसी पार्टी के मुखिया ने ऐसा पहले कभी नहीं किया। प्रसाद ने कहा, “कांग्रेस का रवैया आलोकतांत्रिक है।” साथ ही कहा कि सरकार अपना अच्छा काम जारी रखेगी।

नेशनल

एग्जिट पोल पर आया बृजभूषण शरण सिंह का बयान, कहा- जम्मू कश्मीर में बनेगी बीजेपी की सरकार

Published

on

By

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी। हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बोलना मना है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश और बजरंग का नाम मिट जाएगा

बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के खिलाफ बयान देने से मना किया हुआ है। बृजभूषण ने दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग ने कुश्ती में नाम कमाया, उसी से मशहूर हुए, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होने से उनका नाम मिट जाएगा। बृजभूषण ने विनेश पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Continue Reading

Trending