Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

कांग्रेस समाज को लड़ाकर सत्ता हथियाने की कोशिश में : मोदी

Published

on

Loading

भोपाल, 25 सितंबर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा अगला चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी, जबकि कांग्रेस समाज को तोड़कर सत्ता हथियाना चाहती है।

मोदी ने कहा कि जम्बूरी मैदान में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, हमारी ताकत कार्यकर्ता हैं। हमें चुनाव धनबल, बाहुबल से नहीं, बल्कि जनबल से लड़ना है। वोट बैंक की राजनीति के लिए समाज में घोले जाने वाले जहर को रोकना होगा। यही कारण है कि तीन तलाक जैसे मुद्दों पर उस दल का नजरिया अलग है, जिसकी मुखिया महिला है।

मोदी ने इशारों-इशारों में एससी-एसटी अधिनियम में संशोधन का जिक्र किए बिना कहा, सबका विकास-सबका साथ सिर्फ चुनावी नारा नहीं है, बल्कि भाजपा का मकसद समाज के सभी वर्गो का विकास करना है। यही कारण है कि समाज के सभी वर्गो के लिए योजनाएं बनाई गई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राफेल सौदे का जिक्र किए बिना कांग्रेस पर हमला बोला और कहा, देश में गठबंधन बनाने में सफल न होने वाली देश की सबसे पुरानी पार्टी दुनिया के देशों से गठबंधन कर रही है। कांग्रेस के इस रवैए को देश के जागरूक नागरिकों को समझना होगा।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, भाजपा ऐसा दल है, जो एकात्म मानववाद को लेकर चलता है। ऐसा दल दुनिया में नहीं है, जो मानवता की बात करता है।

मोदी ने आजादी के बाद के तीन आदर्श बताए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया और पंडित उपाध्याय ही आदर्श हैं, और हमारा विश्वास समन्वय में रहा है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending