Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

गांधी जयंती पर 400 जिलों में शुरू होगा व्यसन मुक्ति कार्यक्रम

Published

on

Loading

हरिद्वार, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जंयती के मंौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार देश के चार सौ से अधिक जिलों में एक साथ व्यसन (बुरी आदत) मुक्ति कार्यक्रम शुरू करेगा। संस्था देश भर में शैक्षणिक संस्थानों के साथ सामाजिक संस्थानों से जुड़े लोगों को व्यसन मुक्ति का संकल्प पत्र भरवाएगी। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान, जन जागरण रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा, आज देश की युवापीढ़ी बुरी आदतों में डूबी हुई है। उन्हें बचाये बिना समाज, राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। इसलिए परिवार ने नशे के कुचक्र में फंसे नागरिकों को बचाने के लिए यह ‘नशा भारत छोड़ो’ अभियान प्रारंभ करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में देश के प्रमुख आठ राज्यों में वीडियो रथ के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। दो अक्टूबर को इस विषय में देश के लगभग चार सौ से अधिक जिलों में लगभग 600 स्थानों पर व्यसन मुक्ति के लिए जन जागरण हेतु कार्यक्रम होंगे। इस अभियान में देश के सभी प्रमुख शहरों में एक दिन, एक समय, एक साथ यह अभियान शुरू होगा, जिसका एकमात्र उद्देश्य इस देश से नशे को पूर्णत: हटाकर व्यसन मुक्त भारत का निर्माण करना है।

इस रथ यात्रा में 31 जनवरी 2019 तक लगभग 17 हजार किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending