Connect with us
https://aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

छग : दक्षिण बस्तर में 3 नक्सली ढेर, असलहे बरामद

Published

on

Loading

जगदलपुर, 12 नवंबर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में रविवार को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। उनके कब्जे से दो 303 राइफल और एक भरमार बंदूक बरामद की गई।

बस्तर संभाग में पिछले एक सप्ताह में नौ नक्सली मारे गए हैं।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि बीजापुर जिले के गंगालूर थाने से रविवार को स्पेशल टास्क फोर्स एवं जिला आरक्षित बल की संयुक्त पार्टी गश्त पर निकली थी। मनकेली के जंगलों के पास घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस बल पर गोलीबारी की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में तीन नक्सली मारे गए, जिनकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

आईजी सिन्हा ने कहा कि नक्सलियों की संख्या लगभग 15-20 थी, जो प्लाटून नंबर 29 की कमान संभाले हुए थे। पूरे बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

Continue Reading

नेशनल

एग्जिट पोल पर आया बृजभूषण शरण सिंह का बयान, कहा- जम्मू कश्मीर में बनेगी बीजेपी की सरकार

Published

on

By

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन उससे पहले सभी एग्जिट पोल दावा कर रहे हैं कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हम देख सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाएगी। हरियाणा को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा पर बोलना मना है।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा विनेश और बजरंग का नाम मिट जाएगा

बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह को पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के खिलाफ बयान देने से मना किया हुआ है। बृजभूषण ने दोनों पहलवानों के कांग्रेस में शामिल होने पर निशाना साधा था। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विनेश और बजरंग ने कुश्ती में नाम कमाया, उसी से मशहूर हुए, लेकिन अब कांग्रेस में शामिल होने से उनका नाम मिट जाएगा। बृजभूषण ने विनेश पर कुश्ती को बदनाम करने का आरोप लगाया।

Continue Reading

Trending